खनुआ। विधायक खेल स्पर्धा के प्रथम दिन शनिवार को जूनियर बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में नौतनवा का दबदबा रहा। नौतनवा के मोहम्मद असलम ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय और अखिलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक सीनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में उमेश यादव प्रथम, अभिषेक गौड़ ने द्वितीय और भागीरथी यादव तृतीय स्थान पर रहे।
नौतनवा क्षेत्र के बरवा कला महंत अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा के पहले दिन खेल का शुभारंभ नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी और जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया।
मुख्य अतिथियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने बुके और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
बालिका जूनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में अन्नू यादव प्रथम स्थान, मुस्कान यादव द्वितीय स्थान व गरिमा मौर्य तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका सीनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में कंचन प्रजापति प्रथम, नेहा गुप्ता द्वितीय स्थान और अनिष्खा खारुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में सुभाष प्रथम स्थान, अर्जुन द्वितीय स्थान और महेश तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में रवि किशन प्रथम स्थान, विशाल रौनियार ने द्वितीय स्थान और अजय कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में अफसाना खातुन ने प्रथम स्थान, खुशी पटेल तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में चांदनी प्रजापति प्रथम स्थान, खुशी द्वितीय स्थान और खुशी यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नौतनवां अर्जुन त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह, बृजेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।