फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौतनवा की टीम ने गोरखपुर को हराया

Thu, 30 Jan 2025 08:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। नौतनवा इंटर काॅलेज के खेल मैदान में आयोजित मां सावित्री मणि त्रिपाठी मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें मुकाबला मां सावित्री मणि त्रिपाठी क्रिकेट एकेडमी नौतनवा और आरएस क्रिकेट एकेडमी गोरखपुर के बीच हुआ।
विज्ञापन


मां सावित्री मणि त्रिपाठी क्रिकेट एकेडमी नौतनवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने अपने निर्धारित 30 ओवर के खेल में 20.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां सावित्री मणि त्रिपाठी की टीम दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
गोरखपुर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मुहम्मद जैद ने सर्वाधिक 51 और कप्तान कार्तिक द्विवेदी ने 35 रनों का योगदान दिया। मां सावित्री मणि त्रिपाठी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए राज गौड़ ने 62 इमरान खान 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

मां सावित्री मणि त्रिपाठी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कार्तिक सहानी को और इमरान खान को 3.3 विकेट प्राप्त हुए। मैच में मैन ऑफ द मैच कार्तिक सहानी को दिया गया। मैच के मुख्य अतिथि नौतनवा इंटर कॉलेज के अध्यापक डॉ. प्रेम प्रकाश मिश्रा रहे। इस मौके पर अशोक वर्मा, प्रधानाचार्य प्रदीप मिश्रा, अनरुल्ला खान, करीम खान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें