फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 16 दिनों तक निरस्त रहेगी नौतनवा-नकहा जंगल डेमू

Mon, 21 Apr 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रूट पर चलने वाली नकहा जंगल से नौतनवा तक आने वाली डेमू गाड़ी रेलवे प्रशासन ने 16 दिनों के लिए निरस्त कर दी है। इस ट्रेन के निरस्त होने ने यात्रियों को काफी समस्या होगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जंक्शन से गोरखपुर कैंट स्टेशन के बीच तीसरी लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में नकहा जंगल से नौतनवा जाने वाली 75115 डेमू ट्रेन और नौतनवा से चलकर नकहा जंगल तक जाने वाली 75116 डेमू 23 अप्रैल से आठ मई तक निरस्त रहेगी। यह ट्रेन नकहा जंगल से शाम 5:30 बजे चलकर 8:05 बजे नौतनवा पहुंचती है। सुबह 6:05 बजे नौतनवा से नकहा जंगल के लिए प्रस्थान करती है। सुबह की पहली ट्रेन होने के कारण इस ट्रेन से भारी संख्या में यात्री जाते हैं। यह सवारी गाड़ी नौतनवा से चलकर बरवा कला, नई कोट, भागीरथपुर, लक्ष्मीपुर, झामट, पुरंदरपुर, लोक विद्यापीठ नगर, आनंदनगर, कैंपियरगंज, पीपीगंज, मानीराम, नकहा जंगल तक जाती है। इस ट्रेन से अधिकतर लोग गोरखपुर इलाज कराने के लिए जाते हैं। इसके अलावा छात्र, विभिन्न विभागों के कर्मचारी आदि लोग जरूरत के अनुसार यात्रा करते हैं। प्रमोद कुमार का कहना है कि डेमू ट्रेन निरस्त होने से गोरखपुर नौतनवा रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएगी और रोडवेज से यात्रा करने पर लोगों की जेब पर काफी असर पड़ेगा।
स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि गोरखपुर जंक्शन से गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी लाइन निर्माण कार्य को लेकर रेलवे प्रशासन ने डेमू गाड़ी निरस्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें