फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल ओलंपियाड लेवल-1 : विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलंपियाड लेवल-1 के तहत छात्रों ने बुधवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। यह परीक्षा जिले के कई विद्यालयों और केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमताओं को परखने का अवसर देना है।
विज्ञापन


विद्यालयों के प्रधानाचार्य और निरीक्षकों की देखरेख में यह परीक्षा कराई गई। इस पहल का लक्ष्य देश के कोने-कोने से आने वाले विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करना है। यहां वे केवल अपने विद्यालय तक सीमित न रहकर देशभर के छात्रों के बीच अपनी वास्तविक स्थिति समझ सकते हैं। यह मंच उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में स्वयं को परखने का अवसर देता है।
विद्यार्थी अपनी क्षमताओं को पहचानते हैं और आने वाली शैक्षणिक व व्यावसायिक चुनौतियों के लिए आत्मविश्वास के साथ तैयार होते हैं। लेवल-1 की परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। शीर्ष बीस फीसदी विद्यार्थी लेवल-2 की परीक्षा के लिए क्वालिफाई करेंगे। परीक्षा, परिणाम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि विद्यार्थी और अभिभावक समय-समय पर अपडेट प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर निगरानी
आरपी मेमोरियल स्कूल परतावल में प्रधानाचार्या अवधेश कुमार चौरसिया और शिक्षक विश्वजीत पटेल, शुभम पटेल व इमरान खान ने परीक्षा की देखरेख की। चंद्रगुप्त मौर्य विज्ञान शिक्षण संस्थान निचलौल में प्रधानाचार्य देवेंद्र कुशवाहा और निरीक्षक सीमा सिंह ने व्यवस्था संभाली।

प्रतिभा पहचान और भविष्य की तैयारी
नेशनल ओलंपियाड का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना है। यह उन्हें अपनी शैक्षणिक यात्रा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह मंच छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होते हैं। लेवल 2 के फाइनल परिणाम घोषित होने के बाद, होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें