फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया 15 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय व डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चों को दवा खिलाकर कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने कहा कि बच्चों को कृमि से मुक्ति दिलाने तथा कुपोषण और एनीमिया से बचाने के लिए कृमि की दवा एलबेंडाजोल जरूर खिलाएं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी ने कहा कि कृमि मुक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामुदायिक सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यह दवा बच्चों को अपने सामने खिलाएं। दवा घर ले जाने के लिए किसी को न दें। जिले में 15 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य है।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जनपदीय सलाहकार शिवेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि एक से 19 साल के बच्चों और किशोर-किशोरियों को पेट से कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें