फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दूसरे के ब्रांड के नाम पर बेच रहे थे नमकीन, केस दर्ज

विज्ञापन
बरामद नमकीन के साथ पुलिस की टीम।
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में ट्रेडमार्क उल्लंघन का मामला सामने आया है। गोरखपुर के देवानंद ने राम रहीम कुटीर गृह उद्योग पिपरा बाजार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके पंजीकृत ट्रेडमार्क ‘बूंदी गोरखपुरी’ और ‘मीरपुरी’ का अवैध उपयोग कर नमकीन उत्पादों का निर्माण और बिक्री की जा रही है। मामले में कोल्हुई थाने में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता देवानंद, जो राकेश गृह उद्योग और हिंदुस्तान एग्रो इंडस्ट्रीज के एकमात्र मालिक हैं उन्होंने इस मामले में पुलिस अधीक्षक, महराजगंज से बुधवार को शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी राम रहीम कुटीर गृह उद्योग, जो पिपरा बाजार, महराजगंज में है, उनके ब्रांडेड नमकीन उत्पादों की नकल कर बाजार में बेच रही है। देवानंद का पता जी-20, इंडस्ट्रियल एरिया, बरगदवा, गोरखपुर और एचआईजी-27, शास्त्रीपुरम, लच्छीपुर, गोरखनाथ, गोरखपुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें