85 मस्जिदों व 268 ईदगाहों में होगी नमाज
महराजगंज। जिले के 85 मस्जिदों व 268 ईदगाहों में बुधवार को बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। खुले स्थल पर 50 से अधिक लोग नमाज नहीं अदा का पाएंगे। बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी थानों में एक प्रशासनिक व एक पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है।
बकरीद पर्व को शांति और सौहार्द से संपन्न कराने के लिए सदर कोतवाली में डीडीओ व प्रभारी निरीक्षक, पनियरा थाने में बीएसए व थानाध्यक्ष, घुघली में जिला प्रोबेशन अधिकारी व थानाध्यक्ष, श्यामदेउरवा में सहायक महानिरीक्षक निबंधन व प्रभारी निरीक्षक, निचलौल में जिला आबकारी अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक, कोठीभार में जिला गन्ना अधिकारी व थाना प्रभारी, चौक में डीसी मनरेगा व थाना प्रभारी, ठूठीबारी में डीपीआरओ व प्रभारी निरीक्षक, सोहगीबरवां में पीओ नेडा व उप निरीक्षक, नौतनवां में भूमि संरक्षण अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक, परसामलिक में जिला कृषि रक्षा अधिकारी व थाना प्रभारी, बरगदवा में जिला कार्यक्रम अधिकारी व थाना प्रभारी, सोनौली में जिला उद्यान अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक, फरेंदा में डिप्टी आरएमओ व थाना प्रभारी, कोल्हुई में एआर कोआपरेटिव व थाना प्रभारी, बृजमनगंज में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी व थाना प्रभारी तथा पुरंदरपुर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक को तैनात किया गया है। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि बकरीद पर्व पर शांति और सौहार्द कायम रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
नियंत्रण कक्ष भी स्थापित
बकरीद पर्व पर सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का प्रभारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष में किसी प्रकार की सूचना 05523-222044 व 7668922888 पर दी जा सकती है।
सफाई व्यवस्था के लिए निर्देश
नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों स्थित मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास सफाई के निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने नगरीय सीमा में पड़ने वाले ईदगाहों का निरीक्षण करते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी केबी वर्मा ने भी ग्राम सचिवों को निर्देशित किया है कि वे मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास सफाई कराएं।