फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ों के हित के प्रति सरकार गंभीर नहीं : आलोक

विज्ञापन
बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
पिछड़ों के हित के प्रति सरकार गंभीर नहीं : आलोक
विज्ञापन

महराजगंज। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने मंगलवार को शहर के एक मैरिज हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें अनुसूचित एवं पिछड़ों के हित को लेकर वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार की आलोचना की।
मुख्य अतिथि कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि सरकार ने अनुसूचित एवं पिछड़ों के छात्रवृत्ति में कटौती कर दी है। नीट में ओबीसी विद्यार्थियों का आरक्षण समाप्त कर दिया गया है। बेगुनाहों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी समाज के हर वर्ग की सच्ची हितैषी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सचिव संदीप कन्नौजिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति पर उत्पीड़न बढ़ गया है। हाथरस, मेरठ, कानपुर समेत अन्य स्थानों पर हुई घटनाओं को उदाहरण देते हुए सरकार की आलोचना की। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जब सरकार देश में थी तो जनता खुशहाल थी। इन दिनों महंगाई से जनता त्रस्त है। जिलाध्यक्ष उमेश कन्नौजिया ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान जग्गू प्रसाद, पूर्णमासी प्रसाद, मुंद्रिका, विजय, हरिद्वार, मनोज, बाबू राम, आनंद, मंजेश, सविता, रवि यादव, धर्मेंद्र, रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें