फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में वृद्धा का कमरे में मिला शव

Sun, 25 May 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बचगंगपुर में शनिवार की भोर में कुंती देवी का संदिग्ध हालात में कमरे में शव मिला। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पुलिस को इस मामले में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बचगंगपुर निवासी कुंती देवी (65) प्राथमिक विद्यालय के समीप मकान बनवाकर रहती थीं। शुक्रवार को उनका बड़ा बेटा ध्रूव टेंट हाउस पर काम करने चला गया। रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गईं। रात करीब दो बजे ध्रूव घर पहुंचा तो देखा कि मां घायलावस्था में गिरी पड़ी थीं। शोर मचाने पर अगल-बगल के लोग जुट गए। लोगों ने देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी।
महिला के शरीर में चोट पर निशान थे। लोगों ने बताया कि महिला के पति की मौत करीब 16 साल पहले हो चुकी है। उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा शिवराज (21) बाहर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें