फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पहले भी 37 जाली नोटों के साथ जेल जा चुका है नबीउल्लाह

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बस्ती में 4.20 लाख की बरामदगी में फिर गिरफ्तारी
विज्ञापन


2019 में कुशीनगर में 74 हजार के जाली नोट के साथ पकड़ा गया था

महराजगंज। बस्ती में 4.20 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ पकड़े गए गिरोह में शामिल महराजगंज का नबीउल्लाह उस्मानी शातिर अपराधी निकला। वह वर्ष 2019 में कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र में 74 हजार रुपये के जाली नोट (दो हजार के 37 नोट) के साथ गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उस समय वह बिहार के मधुबनी से जाली नोट लाकर बाजार में खपाने की फिराक में था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नबीउल्लाह के खिलाफ वर्ष 2017 में गोरखपुर के कैंट थाने में चोरी का मुकदमा भी दर्ज है। इधर बस्ती में वाल्टरगंज पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए एक नेपाली नागरिक समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 500, 200 और 100 रुपये के कुल 4.20 लाख रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। गिरोह का सरगना मुस्तफा बताया गया है, जो नेपाल से जाली नोट लाकर कई जिलों में खपाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें