फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह गठित कर ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाएगा नाबार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
समूह गठित कर ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाएगा नाबार्ड
विज्ञापन

जिले के सभी 12 ब्लॉकों में वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 710 स्वयं सहायता समूहों को गठित कराने की है योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में समूहों का गठन करते हुए ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाएगा। आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 में 710 स्वयं सहायता समूह गठित करने की योजना है।
समूहों के बन जाने से जहां स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। विभिन्न प्रकार के कार्यों के माध्यम से ग्रामीण भी आत्मनिर्भर बन जाएंगे। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रविशंकर ने कहा कि कृषि व अन्य क्षेत्रों का विकास कर के ही ग्रामीणों की स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है। नाबार्ड द्वारा इसी दिशा में सार्थक पहल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धानी में 50 तो शेष ब्लॉकों में 60 समूहों का होगा गठन
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक द्वारा जिन 710 समूहों का गठन किया जाना है उसमें से धानी ब्लॉक में सबसे कम 50 अन्य 11 ब्लॉकों में 60-60 स्वयं सहायता समूूहों का गठन होगा।
10 हजार से अधिक सदस्यों को मिलेगा लाभ
710 स्वयं सहायता समूहों के गठन से जिले में लगभग 10 हजार से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा। महिलाएं व पुरुष दोनों इससे आत्मनिर्भर बनने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें