फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार व बेंच में सामंजस्य से ही वादकारियों का हित: जिला जज

Wed, 24 Jan 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते डीजे हसनैन कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा। सिविल बार एसोसिएशन फरेंदा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि जिला जज हसनैन कुरैशी ने कहा कि वादकारियों को त्यरित न्याय दिलाना अधिवक्ताओं का परम कर्तव्य है। इसके लिए बार व बेंच में आपसी सामंजस्य जरूरी है।
विज्ञापन


सीजेएम राजकिशोर यादव ने कहा कि अधिवक्ता समाज का दर्पण है। उनके अच्छे कर्मों के कारण लोग उनका सम्मान करते हैं। सिविल जज अमन श्रीवास्तव ने कहा अधिवक्ता कार्य दिवस में तेजी लाएं, जिससे वादकारियों को आसानी से न्याय मिल सके। 

मंगलवार को चुनाव अधिकारी विनोद चंद मणि ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। निर्वाचित अध्यक्ष रवींद्र नाथ उपाध्याय, मंत्री राजकिशोर पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवनंदन त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमनरायन शर्मा, विनय श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय उदय शंकर चौरसिया, संयुक्त मंत्री प्रशासन मृदुल प्रकाश यादव, कार्यकारिणी सदस्य ओंकार नाथ मौर्या, जितेंद्र चौधरी, अनिल मौर्या, रामनरायन शुक्ला, शशांक त्रिपाठी, भास्कर शर्मा ने शपथ ली।
विज्ञापन


संचालन मुहम्मद हई ने किया। कार्यक्रम को निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, ज्वालामणि, ध्रुवनरायन मिश्रा, रेवेन्यू बार के सचिव मनीष चौबे ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व विधायक विनोद तिवारी, नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, त्रिभुवन मिश्रा, सुधाकर पांडेय, सुधेश मोहन श्रीवास्तव, स्कंद श्रीवास्तव, संग्राम प्रसाद, उमाकांत यादव, मनोज मिश्रा, सर्वेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें