फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन ग्राम निनकोनियां के लोगों ने जताया विराोध्ा

Wed, 24 Jan 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते वनटांगिया के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सरकारी योजनाओं से वंचित करने की साजिश की आशंका में मंगलवार को वन ग्राम निनकोनियां के लोगों ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर वनटांगियावासियों ने कहा कि आवास योजना समेत कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित करने की साजिश रची जा रही है। लोगों ने वन ग्राम के ही एक व्यक्ति पर उंगली उठाई और इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


वन ग्राम निनकोनिया के बालकिशुन ने कहा कि 190 पट्टाधारकों में से 30 पट्टाधारकों का पट्टा वन अधिकार कानून के विपरीत बनने की शिकायत हुई है। गांव के ही एक व्यक्ति ने इस प्रकरण की शिकायत की है। इस दौरान इसहाक, राजू, रामआसरे, परशुराम, रामदरस, रामकिशुन, फौजदार, सुनीता, रीता, रामबचन, शिवपूजन, सावित्री, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें