ठूठीबारी। राजकीय इंटर काॅलेज नौनियां में स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे प्रतिभागी बच्चों ने रंगोली, चार्ट रंगोली बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों का सीएचसी निचलौल की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वस्थ रहने के टिप्स बताए गए।
राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने बताया कि विद्यालय में स्वस्थ विभाग के तत्वावधान में किशोर स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रिया, चंदन, प्रतीक्षा, सुंदरी, राजकुमारी, रागिनी, अंजली, साजरा सहित अन्य तमाम छात्रों ने विभिन्न प्रकार की रंगोली, चार्ट रंगोली चित्र बनाकर प्रतिभाग किया। इसमें कक्षा नौ की छात्रा मुस्कान को प्रथम, जबकि चंदन को दूसरा व निर्जला कुमारी तीसरे स्थान प्राप्त किया।
प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर सीएचसी निचलौल अमीश पटेल की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सीजनल स्वास्थ्य संबंधित जानकारी का बोध कराया गया। इस अवसर पर विज्ञान टीचर समशाद अहमद, सुबोध कुमार मौजूद रहे।