सिंदुरिया। विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा कल्याण में नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। फागिंग और सफाई नहीं हो रहा है। मंगलवार को लोग इससे भड़क उठे और प्रदर्शन कर साफ-सफाई कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दक्षिण तरफ जो सिंदुरिया बागापार रोड़ उस ट्रांसफॉर्मर के पास कूड़ा लगा रहता, जिससे अगल-बगल तथा राहगीरों को परेशानी हो रही है। जहां गांव से बाहर निकलने वाले मुख्य रास्ते आंनद व जितेंद्र के घर के सामने नाली का पानी कई महीनों से सड़क पर बह रहा है। सिंदुरिया बागापार मार्ग समुचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से साल भर जलजमाव रहता है, जिससे आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
रास्ते पर जमा गंदगी, पानी में तैरता रहता है। मच्छरों का प्रकोप ज्यादा बढ़ गया है, जिससे रात तो रात दिन में भी मच्छरों का कहर जारी रहता है। साफ-सफाई की व्यवस्था बहुत ही दयनीय हो गई है। लोगों को जलजनित संक्रामक बीमारियों मलेरिया बुखार, टायफाइड, वायरल बुखार, इंसेफेलाइटिस आदि के फैलने का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को कई बार जल निकासी, फॉगिंग साफ-सफाई के बारे में जानकारी देते हैं, तो उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है।
इस दौरान जवाहिर, मदनलाल, अशरफी, संजय अग्रहरि, गोपाल, विनोद, रामनरेश, आंनद, जितेन्द्र मौजूद रहे। एडीओ पंचायत सुरेश चंद कन्नौजिया ने बताया कि इसकी कोई सूचना नहीं मिली थी बहरहाल जांच कर साफ-सफाई करवाई जाएगी।