फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नगर पालिका नाैतनवा का होगा सीमा विस्तार

Mon, 11 Aug 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
नौतनवा नगर पालिका। 
विज्ञापन
नौतनवा (महराजगंज)। नगर पालिका परिषद नौतनवा की सीमा विस्तार की कवायद तेज हो गई है। शासन ने नगर पालिका को पत्र जारी कर सीमा विस्तार के लिए आवश्यक बिंदुओं पर तथ्यात्मक जानकारी के साथ प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं निर्देश मिलने के बाद से ही नगर पालिका के जिम्मेदार कागजी प्रक्रियाओं को पूरी करने की तैयारी में जुट गए हैं। आगामी 15 अगस्त तक तैयार प्रस्ताव को जिलाधिकारी के जरिए शासन को भेजा जाएगा।
बताया गया कि नौतनवा नगर पालिका पास के गांव आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा, पुरैनिहा, महुअवा एवं बरवाभोज को सीमा विस्तार में सम्मिलित किया जाना है। इन गांवों में मौजूद जमीनोें की गाटा संख्या तथा जनसंख्या का आंकड़ा मांगा गया है।
विज्ञापन

इससे जुड़े प्रपत्रों को नगर पालिका एकत्र कर रही है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर इन गांवों के जुड़ने से नगर पालिका नौतनवा की आबादी करीब सात हजार बढ़ जाएगी। फिलहाल शासन के निर्देश पर प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने बताया कि नगर पालिका नौतनवा की सीमा बढ़ाने के लिए शासन से प्रस्ताव मांगा गया है। मांगी गई जानकारी के मद्देनजर आवश्यक रिपोर्ट तैयार कर उसे जिलाधिकारी के जरिये शासन को भेजी जाएगी। यदि सब कुछ सही रहा तो शासन की अंतिम मुहर लगने के बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें