फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ा रहा मुंबई का पपीता

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर राज्य से आ रही खेप, कम कीमत से बिक्री तेज
विज्ञापन


35 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है पपीता
महराजगंज। सर्दियों के मौसम में मुंबई का पपीता खाकर लोग इम्युनिटी मजबूत कर रहे हैं। गैर राज्य से आवक के बाद भी कम कीमत और बेहतर स्वाद के कारण पपीता की बिक्री तेज है। फल कारोबारियों के मुताबिक सिर्फ मुख्यालय के फल बाजार में ही महाराष्ट्र के पपीते की खपत दो क्विंटल से अधिक है।
गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में पपीता की बिक्री अधिक हो रही है। कारोबारियों के मुताबिक, पपीते की अधिक बिक्री कम रेट और पर्याप्त उपलब्धता है। फल का कारोबार करने वाले सुनील ने बताया कि इस समय पपीता महाराष्ट्र से मंगाया जा रहा है। आवक अधिक होने के कारण रेट गर्मी के मौसम की तुलना में काफी कम है। फुटकर बिक्री 35 रुपये किलो के हिसाब से की जा रही है। बाहर से आने वाला पपीता कोई भी डेढ़ दो किलो से कम नहीं रहता। स्वाद में मीठा अधिक रहता है। सिर्फ मुख्यालय पर ही प्रतिदिन डेढ़ से दो क्विंटल की बिक्री है। जिले की बात करें तो बिक्री चार से 5 क्विंटल पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

पपीता सेहत के लिहाज से एक फायदेमंद फल है। इसके सेवन से हड्डियों की मजबूती मिलती है। साथ ही यह पाचन तंत्र, त्वचा, बाल, आंख के लिए भी फायदेमंद है। इसकी तासीर गर्म होती है। इस वजह से इसका सेवन ठंड के दिनों में भी किया जा सकता है।



-डाॅ. एके द्विवेदी, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें