फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हिट हैं योगी का मल्टीपल रोल

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
‘यूपी में हिट है योगी का मल्टीपल रोल’
विज्ञापन

महराजगंज। चौक बाजार में शुक्रवार को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनवरण करने के उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फिल्मों में डबल रोल का जिक्र किया तो पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। राजनाथ ने अपने दौर की फिल्म राम और श्याम का जिक्र करते हुए कहा कि हमने तो बस फिल्मों में ही डबल रोल देखा है। असल जिंदगी में व्यक्तियों का डबल रोल नहीं देखा, लेकिन यहां सीएम योगी आदित्यनाथ का दो नहीं, बल्कि मल्टीपल रोल है। हर रोल में योगी फिट हैं।
उन्होंने कहा कि मंदिर में महंत, सदन में नेता और जनता के बीच जननायक बनकर जिस तरह योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की आवाम की जन भावनाओं पर खरा उतरकर दिखलाया है, वह अपने आप में बेमिशाल हैं। बिना थके, बिना रुके योगी लोककल्याण को अपनी शीर्ष प्राथमिकता मानकर लगातार काम कर रहे हैं। यूपी को अपराध और अपराधियों से मुक्त कराने में भी योगी का अलग अंदाज हैं। इसी अंदाज की देन है कि आज उत्तर प्रदेश में अपराधी योगी का नाम सुनते ही खौफ खाने लगता हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

‘हमारी एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता कोई’
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत कमजोर नहीं, बल्कि दुनिया का ताकतवर देश है। सेना को हमने हिदायत दे रखी है कि पहला आक्रमण हम नहीं करेंगे। यह हमारे देश का प्राचीन इतिहास भी रहा है, लेकिन किसी ने भी आक्रमण करने की पहल की तो सेना को किसी का इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। आक्रमण करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। आज कोई भी हमारी एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें