फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 14 अक्तूबर से शुरू होगी सांसद खेल स्पर्धा, 25 दिसंबर को समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर 14 अक्तूबर से शुरू हो रहे सांसद खेल स्पर्धा के बार में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगी।
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन 14 अक्तूबर से 25 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर से शुरू होकर ब्लॉक, विधानसभा और लोकसभा स्तर तक आयोजित की जाएगी। फाइनल मुकाबला 25 दिसंबर को शाहूजी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम, धनेवा–धनेई में संपन्न होगा।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि स्पर्धा में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट सहित पारंपरिक व मोहल्ला खेल जैसे खो-खो, नींबू दौड़, बोरी दौड़ और रस्साकसी को भी शामिल किया गया है। इस बार चार वर्गों में प्रतियोगिताएं होंगी। दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और स्कूली बच्चों को भी प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। योग को भी प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन sansadkhelmahotsav.in पर शुरू हो चुका है। खिलाड़ी क्यूआर कोड के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते हैं। ऑफलाइन फॉर्म 26 सितंबर से क्षेत्र पंचायत एवं नगरपालिका कार्यालयों में उपलब्ध होंगे। फार्म भरकर 8 अक्तूबर तक जमा करना होगा।
विज्ञापन

प्रथम चरण में 14 से 17 अक्तूबर तक सदर, परतावल, फरेंदा, नौतनवा और सिसवा ब्लॉकों में प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें