फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: त्योहार के बाद पटरी पर लौट रहा कारोबार, सोनौली सीमा से 150 ट्रक नेपाल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। दशहरा पर्व के बाद भारत-नेपाल सीमा पर माल ढुलाई का कारोबार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। बृहस्पतिवार शाम तक सोनौली सीमा से करीब 150 मालवाहक वाहन नेपाल सीमा में प्रवेश कर चुके थे। दो दिन से रुकी आवाजाही शुरू होने से कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों को राहत मिली है।
विज्ञापन

नेपाल में दशहरा पर्व के चलते भंसार कार्यालय में कामकाज बंद रहने से मालवाहक वाहनों की निकासी प्रभावित रही। सोनौली सीमा पर सामान लदे ट्रकों को नेपाल में प्रवेश के लिए इंतजार करना पड़ा। बृहस्पतिवार दोपहर कार्यालय खुलने के बाद कस्टम संबंधी औपचारिकताएं शुरू हुईं और वाहनों को क्रमवार नेपाल भेजा जाने लगा। दो दिन तक मालवाहक वाहनों की निकासी बंद रहने से सीमा पार सामान की ढुलाई प्रभावित हुई।
अब ट्रकों की रवानगी शुरू होने से नेपाल के बाजारों तक माल पहुंचने की प्रक्रिया फिर आगे बढ़ी है। कारोबारियों को उम्मीद है कि निकासी नियमित होने से आपूर्ति व्यवस्था सामान्य होगी और सीमा पर वाहनों का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में भैरहवा भंसार कार्यालय के सूचना अधिकारी उद्धव ढुंगाना ने बताया कि करीब एक सौ से अधिक वाहनों को पास किया गया है।

पर्यटक वाहनों की आवाजाही रही जारी
मालवाहक वाहनों की निकासी बंद रहने के दौरान भी सोनौली सीमा से पर्यटक और यात्री वाहनों का आवागमन जारी रहा। भारत से नेपाल जाने वाले पर्यटकों और दोनों देशों के नागरिकों की आवाजाही बनी रही। इस तरह त्योहार के दौरान माल ढुलाई प्रभावित रही, जबकि यात्री आवागमन जारी रहा। बृहस्पतिवार को भंसार कार्यालय में कामकाज बहाल होने के बाद सीमा पर व्यापारिक गतिविधियां भी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी हैं।

बोले व्यापारीबाढ़ और चार दिन की पर्व छुट्टी से कारोबार प्रभावित हुआ। सीमा क्षेत्र में जलभराव और सड़कों पर आवागमन बाधित होने के कारण भारत से आने वाला माल समय पर नहीं पहुंच सका। अब दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। गोरखपुर, लखनऊ और दिल्ली जैसे भारतीय शहरों से आने वाले कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पूजा सामग्री और मिठाई से जुड़े उत्पादों की मांग बढ़ने पर व्यापारियों को राहत मिल सकती है।
- अर्जुन, भैरहवा
त्योहार के बाद कारोबार धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। सोनौली सीमा से ट्रकों के नेपाल रवाना होने से व्यापारियों में उम्मीद बढ़ी है। इन ट्रकों में खाद्यान्न, निर्माण सामग्री, कपड़ा और दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। सीमा पर माल की आवाजाही बढ़ने से भैरहवा, बुटवल और आसपास के क्षेत्रों में बाधित आपूर्ति श्रृंखला सामान्य होने लगी है। सीमावर्ती बाजारों की अर्थव्यवस्था भारत-नेपाल के दैनिक व्यापार पर निर्भर है। उम्मीद है कि आगामी त्योहारों में हालिया नुकसान की भरपाई हो सकेगी।
विज्ञापन

- दीपक, भैरहवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें