सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत सिसवा कस्बे के बीजापार स्थित खेखड़ा नाले के समीप खच्चर से बाइक सवार एक युवक टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
कस्बे के अंबेडकर नगर वार्ड सबयां बिचला टोला निवासी सचिदानंद चौरसिया (38) शनिवार की शाम ग्राम गेरमा से अपनी दुकान बंदकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही बीजापार स्थित खेखड़ा पुल के समीप पहुंचे तभी एक खच्चर से टकरा कर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस संदर्भ मे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से अभी तहरीर नहीं मिली है।