फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वांछित 17 वर्षीय बाल अपचारी को संरक्षण में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। थाना क्षेत्र के शीशमहल गांव से पुलिस ने गंभीर अपराधों में वांछित 17 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, किशोर के खिलाफ थाने में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। इसमें धारा 64(2)(एम), 137(2), 351(3), 352 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(एल)/6 शामिल हैं। किशोर की उम्र 17 वर्ष होने के कारण पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक विधिक और चिकित्सीय प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि एक किशोर को पुलिस संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें