फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मनबढ़ों ने मां-बेटी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में मनबढ़ों ने मां-बेटी को पीटा
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के करमहिया गांव में मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे चुनावी रंजिश में कुछ मनबढ़ों ने मां-बेटी को मारपीट घायल कर दिया। उसके बाद फरार हो गए। घायल मां-बेटी को ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया।
करमहिया की रहने वाल सरस्वती (45) ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि चुनावी रंजिश में निर्वाचित प्रत्याशी के कुछ समर्थक उनके दरवाजे पर आकर कहासुनी कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच बात बढ़ गई। मनबढ़ों ने गोलबंद होकर उनपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मां को बचाने पहुंची बेटी उजाला (15) और बेटी के सहेली रंजना (14) को भी मारपीट घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है निर्वाचित प्रत्याशी को वोट नहीं देने पर मनबढ़ों ने उन पर हमला किया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। संबंधित थाने से जानकारी लेकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मारपीट में 20 लोग घायल
नौतनवां। थानाक्षेत्र के गांव करमहवा टोला सरोतरपुर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राकेश चौधरी के समर्थकों की हारे प्रत्याशी शेषमन व उनके समर्थकों से कहासुनी में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के 20 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मारपीट की घटना में ओमप्रकाश, संतोष, गौतम, अनिता, मनोज, रामदयाल, दीनदयाल, प्रभु दयाल, विश्राम तथा पूर्व प्रधान रामबहाल घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष के कमलेश, रामअवध, राममिलन, रमेश, विजय, मालती, ऊषा, खुशबू, नीलम व इंद्रजीत घायल हो गए। सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें