फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर निर्दलीयों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर निर्दलीयों का दबदबा
विज्ञापन

महराजगंज। जिला पंचायत सदस्यों के 47 सीटों में मंगलवार की शाम सात बजे तक 26 सीटों पर विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा प्रशासन की ओर से की गई। घोषित परिणाम के अनुसार भाजपा को पांच, सपा को चार, बसपा को चार, निर्दल 11 एवं कांग्रेसी और भाकियू को एक-एक सीट मिली है।
विज्ञापन

एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि वार्ड नंबर छह से रविकांत 6315 मत पाकर विजयी हुए। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार को 3085 मत मिले। वार्ड नंबर सात से अमरनाथ 5521 विजयी हुए। प्रतिद्वंद्वी दीपक को 2991 मत मिले। वार्ड नंबर आठ से दुर्गा 6021 मत पाकर विजयी हुए। प्रतिद्वंद्वी नारदमुनि को 4686 मत मिले। वार्ड नंबर नौ से राजाराम 4740 विजयी हुए। प्रतिद्वंद्वी रामानंद को 3126 मतों से संतोष करना पड़ा। वार्ड नंबर 45 से शंकराचार्य 6374 मत विजयी हुए। 4614 पाकर अविनाश कुमार दूसरे स्थान पर रहे। वार्ड नंबर 46 से आशा देवी 6603 मत पाकर विजयी हुईं। जबकि प्रतिद्वंद्वी धर्मेंद्र कुमार को 4902 मत मिले। वार्ड नंबर 47 से यशोदा 4960 मत पाकर विजयी हुईं। प्रतिद्वंद्वी वहीं प्रमिला को 4445 मत मिले। वार्ड नंबर 43 से दुर्गावती 9457 मत पाकर विजयी हुईं। प्रतिद्वंद्वी नीता को 7171 को मत मिले। वार्ड नंबर 44 से प्रभुनाथ 3971 मत पाकर चुनाव जीते। 3768 मत पाकर सीमाराम दूसरे स्थान पर रहे। वार्ड नंबर 42 से त्रिभुवन 10694 मत पाकर विजयी हुए। प्रतिद्वंद्वी प्रदीप कुमार को 6870 मत मिले। वार्ड नंबर 41 से सरवरी खातून 7497 मत पाकर चुनाव जीतीं। वहीं आरती को 5733 मत हासिलस कर आरती दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद का परिणाम
वार्ड संख्या नाम पार्टी
वार्ड नंबर छह रविकांत भाजपा
वार्ड नंबर सात अमरनाथ भाजपा
वार्ड नंबर आठ दुर्गा सपा
वार्ड नंबर नौ राजाराम सपा
वार्ड नंबर 24 पार्वती देवी निर्दल
वार्ड नंबर 29 प्रदीप भाजपा
वार्ड नंबर 30 केवली निर्दल
वार्ड नंबर 31 जग्गू कांग्रेस
वार्ड नंबर 32 अभय निर्दल
वार्ड नंबर 37 आयशा खातून बसपा
वार्ड नंबर 41 सरवरी खातून बसपा
वार्ड नंबर 42 त्रिभुवन निर्दल
वार्ड नंबर 43 दुर्गावती निर्दल
वार्ड नंबर 44 प्रभुनाथ निर्दल
वार्ड नंबर 45 शंकराचार्य भाजपा
वार्ड नंबर 46 आशा देवी बसपा
वार्ड नंबर 47 यशोदा निर्दल
वार्ड नंबर 16 जमीउल्ला सपा
वार्ड नंबर 17 अनवर निर्दल
वार्ड नंबर 20 दीपक पांडेय बसपा
वार्ड नंबर 22 राबिया निर्दल
वार्ड नंबर 23 प्रेमशंकर भाकियू
वार्ड नंबर 25 महेंद्र भाजपा
वार्ड नंबर 26 परमानंद निर्दल
वार्ड नंबर 27 अमरनाथ सपा
वार्ड नंबर 28 बिंदा निर्दल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें