फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मां बेटे पर हमला, चार के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 06 Feb 2024 06:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर के नवीन मंडी गेट के सामने कुछ लोगों ने मां-बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बरगदवा वार्ड निवासी सेबरा देवी ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि सोमवार की शाम नवीन मंडी के सामने कुछ लोग गोलबंद होकर उन्हें और दो बेटे रामरतन, चंदन पर जानलेवा हमला बोलकर घायल कर दिया। उसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटते देख आरोपी मौके से भाग निकले। घटना के बाद से वह लोग काफी डरे और सहमे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी मुकेश यादव, राजेश यादव, नीरज यादव के अलावा एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें