मिठौरा। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के एक ग्राम सभा की रहने की वाली तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। चार दिन बाद भी उसका पता नहीं चलने पर ससुराल वाले परेशान हैं।
बताया गया है कि सिंदुरिया में एक साल से थाने का निर्माण हो रहा है, जिसमें बिहार से आए मजदूर कार्य कर रहे थे। उसी के बगल में तीन बच्चों की मां भी अपने घर में रहती थी। रात खाना बनाने के दौरान एक बिहारी लड़के का उसके यहां आना जाना हुआ। दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। यह प्रेम कहानी छह महीने तक चली। जब घरवालों को जानकारी हुई तो वे अपनी बहू पर लगाम कसने लगे। यह बात दोनों को नागवार लगी। चार दिन पहले तीन बच्चों की मां युवक के साथ फरार हो गई। संवाद