फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न के आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम महुवारी के टोला सिंहपुर निवासी मनीषा (23) ने एक दिसंबर को नाराज होकर घर में कुंडी से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। उसकी मां ने थाने पर तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

मनीषा की मां मेवाती देवी निवासी बांसपार बैजौली कोतवाली की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सास-ससुर एवं देवर व ननद पर दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजकुमार एवं संगीता निवासी महुआरी टोला सिंहपुर को गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। आरोपी पति को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न के आरोपी सास-ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें