सोनौली। स्थानीय कोतवाली झेत्र के भगवानपुर चौकी अंतर्गत एक गांव में एक युवती की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम सोनौली पहुंची। बताया गया है कि उक्त युवती जिस युवक के साथ भागी है उसका लोकेशन क्षेत्र के कुनधूसरि गांव में मिला है।
बृहस्पतिवार की शाम महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चौकी पर पहुंची और मोबाइल लोकेशन के साथ चौकी क्षेत्र के कोंनधुसरि गांव में एक युवक और युवती की तलाश करने लगी। फोटो की मदद से काफी तलाश के बाद भी युवती नहीं मिली। कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एक युवती की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस ने संपर्क किया है। महाराष्ट्र के स्यान थाने में युवती के संबंध में प्राथमिकी दर्ज है।