फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मामूली बात पर मां और बहन पर लोहे के रॉड से किया हमला

Sun, 29 Jun 2025 05:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के बढ़या गांव के टोला गेठिहवा में रविवार को मामूली बात पर युवक ने मां और बहन पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल सोबरा खातून (45) निवासी बढ़या गांव के टोला गेठिहवा ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पति मेंहदी हसन एक माह पहले मुंबई गए हैं। उनके तीन बेटे अरमान, सोनू और फरमान हैं। तीनों परदेश रहते हैं। बड़े बेटे अरमान की शादी हो चुकी है।
फरमान और सोनू परदेश में हैं, जबकि बड़ा बेटा अरमान दो दिन पहले घर लौटा है। घर आने के बाद अपने नाम से बिजली कनेक्शन लेने की बात कह रहा था। उन्होंने जमीन बंटवारे के बाद कनेक्शन लेने की बात कही तो रविवार को सुबह अरमान ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई छोटी बेटी आसमा खातून (19) पर भी हमला कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची थी। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता की ओर से तहरीर मिली है। मामले में आरोपी बेटे के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें