फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घरेलू विवाद में मां-बेटी से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली महराजगंज। थाना क्षेत्र के पिपरिया करजहां टोला रामनगर में बुधवार को घरेलू विवाद के दौरान महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने घुघली थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिपरिया करजहां टोला रामनगर निवासी बेचई का अपनी पत्नी शोभा से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान शोभा की बहन रीता अपनी बेटी पूजा के साथ वहां मौजूद थी। आरोप है कि विवाद के दौरान बेचई ने रीता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। रीता ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि बेचई नाराज हो गया और उसने रीता व उसकी बेटी पूजा को दीवार की ओर धक्का देकर दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच बेचई की पुत्रवधू सुनीता भी मौके पर पहुंच गई। पीड़िता का आरोप है कि सुनीता ने भी उसके साथ हाथापाई की। मारपीट में रीता और उसकी बेटी पूजा को चोटें आईं। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। घटना के बाद रीता घुघली थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे और उसकी बेटी को चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा।
अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें