फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नम आंखों से दी मां लक्ष्मी को विदाई, जयकारों से गूंजे विसर्जन स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दिवाली पर्व पर जिलेभर में स्थापित मां लक्ष्मी की मूर्तियों का बुधवार को भक्तिमय माहौल में विसर्जन किया गया। जिले में स्थापित करीब 2600 प्रतिमाओं में अधिकांश को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी। मां के जयकारों से विसर्जन स्थल गूंज उठे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही पूजा समितियां विसर्जन की तैयारियों में जुटी रहीं। शाम होते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भव्य विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। देवी गीतों और भक्ति धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ मां को विदाई दी।
जिला मुख्यालय पर स्थापित मूर्तियों का विसर्जन त्रिमुहानी घाट पर किया गया। शहर के आजाद नगर, अमरुतिया, मऊपाकड़, छोटी दुर्गा मंदिर, जयप्रकाश नगर और शास्त्री नगर स्थित कांशीराम आवास में स्थापित प्रतिमाओं को देर शाम जुलूस के साथ घाट तक पहुंचाया गया। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। घाट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

विकास खंड सिसवा के चिउटहां क्षेत्र में भी विसर्जन यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। यहां शिव-पार्वती और उनके गणों के नृत्य ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर लोग भक्ति भाव में झूम उठे। महिलाओं और ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ चिउटहां की प्रतिमा को कुंवरवर्ती पोखरे में विसर्जित किया। बेलभरिया, बगही, अगया और हथियागढ़ की मूर्तियों का विसर्जन बेलभरिया स्थित अमृत सरोवर में किया गया। वहीं बरवां कला, लक्ष्मीपुर एकडंगा सहित आसपास के गांवों की मूर्तियां बालुहाही धूस स्थित हिरनै नाले में विसर्जित की गईं।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित गणेश, लक्ष्मी और सरस्वती की मूर्तियों का विसर्जन भी देर शाम तक जारी रहा। पुलिस की मौजूदगी में डूड़ी, डंडा और रोहिन नदी में मूर्तियां विसर्जित की गईं। गजरही, गजरहा, चमैनिया उर्फ भेड़ही, पिपरहिया, परसौनी कला, बैजनाथपुर उर्फ चरका, अड्डा बाजार, भैसहिया, पाठक चौराहा, चड़लहा और बरवां खुर्द की मूर्तियां डूड़ी नदी में विसर्जित की गईं। खरगबरवां, बरवाकला, बैरिया बाजार, संपतिहा, कौलही और मुड़ेहरा की मूर्तियों का विसर्जन डंडा नदी में हुआ।
अड्डा बाजार चौकी इंचार्ज अजय यादव ने बताया कि क्षेत्र में कुल 30 स्थानों पर पंडाल सजाए गए थे। सभी मूर्तियों का निकटवर्ती रोहिन और डूड़ी नदी में विसर्जन करा दिया गया। वहीं संपत्तियां चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह के अनुसार, उनके क्षेत्र में 21 पंडाल स्थापित किए गए थे। यहां की मूर्तियों डंडा और डूड़ी नदी में विसर्जित की गईं।

नौतनवा में झांकियों के साथ निकली विसर्जन यात्रा
नौतनवा नगर में बुधवार शाम मां लक्ष्मी की मूर्तियों की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। अस्पताल तिराहे पर विभिन्न पूजा समितियों की ओर से मूर्तियों को आकर्षक झांकियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सजाकर कतारबद्ध किया गया। इसके बाद सभी मूर्तियां एक साथ नगर भ्रमण के लिए रवाना हुईं। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर थिरकते हुए मां के जयकारे लगाते रहे। नगर भ्रमण के बाद यात्रा बनैलिया मंदिर चौराहा होते हुए डंडा नदी के तट पर पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

सुरक्षा के लिए विसर्जन स्थलों पर तैनात रही पुलिस
मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विसर्जन स्थलों तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। चिउटहां चौकी प्रभारी मनोज यादव पुलिस बल के साथ हिरनै नाले पर मौजूद रहे। वहीं कोठीभार थाने की पुलिस बेलभरिया स्थित अमृत सरोवर पर तैनात रही। नौतनवा में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह और चौकी प्रभारी प्रशांत दुबे लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस की निगरानी में जिलेभर में प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें