फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में पर्ची कटाने से इलाज कराने तक झेलनी पड़ रही दुश्वारी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टर के पास इलाज के लिए कतार में खड़े मरीज व तिमारदार।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
अस्पताल में पर्ची कटाने से इलाज कराने तक झेलनी पड़ रही दुश्वारी
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में परेशान हो रहे मरीज, जिम्मेदार बेखबर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ऊमस भरी गर्मी में दर्द से कराह रहे मरीजों को जिला अस्पताल में तरह-तरह की दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। अस्पताल में पर्ची कटाने से लेकर इलाज कराने तक मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। मरीजों की परेशानी दूर करने की कोशिश नहीं हो रही है।
जिला अस्पताल में सोमवार को चेहरी गांव के अनिरुद्ध पर्ची काउंटर पर खड़े थे। उनके आगे कम से कम 15 लोग थे। 10:55 बजे कतार में लगे और 11:20 पर पर्ची मिली। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने पहुंचे। वहीं बबलू अपने बेटे हिमांशु को लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि बेटे को बंदर ने काट लिया है। इंजेक्शन लगवाना है। उन्होंने बताया कि पर्ची कटवाने एवं इंजेक्शन लगवाने में करीब एक घंटे का वक्त लगा। 11 बजे ओपीडी में ऊपरी तल पर जुमई पंडित गांव के संदीप गुप्ता मिले। बताया कि बच्चे के कान में फूंसी है। कतार में आधे घंटे से खड़ा हूं। पता नहीं कब नंबर आएगा। डॉक्टर के कक्ष के पास काफी भीड़ दिखी। 11:14 बजे एक्स रे कक्ष के पास भी कतार थी। मनोहर हाथ का एक्स रे कराने के लिए आए थे। भीड होने के कारण 35 मिनट से इंतजार कर रहे थे। अल्ट्रासाउंड कक्ष में रवि अपने रिश्तेदार का अल्ट्रासाउंड कराने आए थे। उन्होंने बताया कि घंटे भर से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन नंबर नहीं आया। दवा काउंटर पर शशिकला दवा लेने के लिए कतार में खड़ी थीं। उन्हें करीब 20 मिनट में दवा मिली। पैथॉलाजी अनुभाग में लोगों की भीड़ लगी रही। बागापार गांव से प्रेमनरायन अपनी पत्नी पियारी देवी की रक्त की जांच कराने आए थे। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट 1:30 बजे मिलेगी। इसके बाद फिर से डॉक्टर से मिलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा के बेहतर इंतजाम हैं। सभी डॉक्टर बेहतर ढंग से इलाज करने में जुटे हैं। भीड़ बढ़ने से थोड़ा वक्त लगता है, लेकिन मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें