फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीज ज्यादा

Mon, 06 Jan 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद सतर्कता बरतने की सलाह दी। वहीं विशेषज्ञ डॉक्टरों के कारण मरीजों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

10:40 बजे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरानगर में डॉ. नमिता गुप्ता मरीजों का इलाज करते मिलीं। जहां पर मरीज बबिता देवी बुखार और दर्द से कराह रही थीं। उसने बताया कि एक सप्ताह से खांसी और तेज बुखार है। निजी क्लिनिक पर इलाज कराई, लेकिन आराम नहीं मिला। आरोग्य मेले में इलाज के लिए आई हूं। बुखार की दो खुराक दवा लेकर लौट गई। मरीज अंजली देवी ने बताया कि कान में बहुत तेज दर्द है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में आई थी। डाॅक्टर ने एक सप्ताह की दवा दी है। कान में डालने के लिए कोई ड्राॅप नहीं मिला है।
12:15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागापार में डॉ. आश्रय सिंह मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज अनिल कुमार ने बताया कि हमें एक सप्ताह से तेज बुखार और खांसी की समस्या है। एक सप्ताह की दवा मिली है। मरीज सुनीता ने बताया कि बीपी और शुगर की परेशानी है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में गई, लेकिन वहां शुगर की जांच नहीं हुई और बीपी ठीक मिली। डाॅक्टर ने ठंड से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

1:25 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपुर महंथ में सीएचसी अधीक्षक घुघली डॉ. अमित विक्रम मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज जानकी देवी ने बताया कि आंख में परेशानी है, लेकिन नेत्र रोग के विशेषज्ञ की तैनाती न होने के कारण इलाज में असुविधा हुई।
विज्ञापन

र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें