फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आरोग्य मेला में पहुंचे मौसमी बीमारियों के ज्यादा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। मेले में सर्दी-जुकाम, बुखार, टाइफाइड, मधुमेह, मलेरिया, गैस, खुजली सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज हुआ।
विज्ञापन

अर्बन पीएचसी इंदिरानगर में सुबह 11 बजे डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी मरीजों का इलाज करते मिले। यहां ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगी थी। मरीजों का कहना था कि निजी अस्पतालों की तुलना में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर बेहतर सुविधा और निशुल्क दवा मिल रही है।
सुनीता ने बताया कि उन्हें सर्दी-जुकाम और बुखार है। डॉक्टर ने जांच कर कुछ दवाएं दीं हैं। वहीं, देवेन्द्र कुमार ने बताया कि उन्हें लंबे समय से खुजली की समस्या है। शहर के एक मेडिकल स्टोर से एंटीबायोटिक दवा और क्रीम लेकर करीब दो सप्ताह तक इस्तेमाल किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आरोग्य मेला में डॉक्टर ने जांच कर दवाएं और क्रीम दीं।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे पीएचसी जहदा में डॉ. ईश्वर मरीजों का इलाज करते मिले। यहां भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे थे। अंबुज कुमार ने बताया कि उन्हें टाइफाइड बुखार हो गया है। पहले निजी क्लीनिक में इलाज कराया लेकिन आराम नहीं मिला। आरोग्य मेला में डॉक्टर ने एक सप्ताह की दवाएं देकर सुबह-शाम गर्म पानी पीने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें