फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बंदर ने 12 लोगों को काटकर किया लहूलुहान

Wed, 26 Feb 2025 05:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। क्षेत्र के सेखुई में एक बंदर ने दर्जनों लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। लोगों ने वन विभाग से बंदर को पकड़वाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सेखुई गांव के सत्येंद्र गुप्त, हेमंत मिश्रा, रोगी, नित्यानंद पाठक, अभिषेक पटेल आदि को काटकर लहूलुहान कर दिया है। घायलों का इलाज जगदौर, निचलौल और जिला अस्पताल में चल रहा है। बुधवार की सुबह राजकुमार चौधरी घर पर ही थे। तभी पीछे से बंदर ने पीठ पर काट लिया। उमाकांत अपने खेत जा रहे थे उन्हें दौड़ाकर पैर में काट लिया।
हेमंत मिश्रा अपने दरवाजे पर खड़े थे उनको दाहिने हाथ में काटकर चला गया। चंद्रशेखर दूबे घर के सामने खड़े थे, तभी बंदर ने उन्हें भी काट लिया। गांव के रमेश, पिंकू, अभिषेक पटेल, संजय पटेल, नित्यानंद पाठक, शत्रुघ्न हेमंत मिश्रा, श्रीकांत, अजय गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, मठेलु, संतराज, अमरजीत, पूरन, भागीरथी, मुस्तकीम, रामबदन पटेल ने बताया कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के बच्चे बंदर के उत्पात से पढ़ने नहीं जा पा रहे हैं। मंगलवार को बंदर विद्यालय परिसर में भी चला गया था। दक्षिणी चौक रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि बंदर को पकड़वाने के लिए जल्द व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें