मनी ट्रांसफर एजेंसी पर साइबर सेल का छापा
तीन लोगों को पकड़कर की जा रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली(महराजगंज)। स्थानीय कस्बे की एक मनी ट्रांसफर एजेंसी पर जनपद की साइबर सेल और सोनौली पुलिस ने शुक्रवार शाम संयुक्त रूप से छापा मारा। टीम ने यहां से नेपाली नागरिकों का आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनौली के इस एजेंसी संचालक के यहां रकम जमा होती थी। टेंपो से नेपाली नागरिकों को कैंपियरगंज और आनंदनगर की चिह्नित दुकानों पर पहुंचाया जाता था। बाद में टेंपो से उन्हें सोनौली बॉर्डर छोड़ दिया जाता था। तीन लोगां हिरासत में लेने और पूछताछ की पुष्टि प्रभारी कोतवाल अशोक कुमार ने की है।
पुलिस के सूत्रों की माने तो इसी गोरखपुर की साइबर सेल की टीम ने कैंपियरगंज से भी छह लोगों को हिरासत में लिया है।
संवाद