फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिव्यांग महिला के साथ छेड़छाड़

Wed, 06 Dec 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की दिव्यांग महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर छेड़खानी करने, पति की पिटाई का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ बलबा, लूट, छेड़खानी, मारपीट की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि वह विकलांग है। एक दिसंबर को शाम करीब चार बजे नौतनवा थाना क्षेत्र में बाजार गई थी। सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन लोग अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। आरोपियों से बचने के लिए सड़क पर खड़े पति को बताने गई। वह पति को घटना की जानकारी दे रही थी कि तभी पीछे से आरोपी भी आ गए और पति के पूछने पर तीनों ने अन्य लोगों को फोन कर बुला लिया और पति की पिटाई कर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर चार नामजद, दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें