ठूठीबारी। बुढाडीह कला गांव की रेनू चौधरी ने ससुरालियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर, पति, ननद के विरुद्ध दहेत उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बुढाडीह कला निवासी रेनू चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी 2019 में ग्राम किशुनपुर थाना ठूठीबारी निवासी नीरज चौधरी के साथ हुई थी। 15 दिन पूर्व बाहर से पति के साथ आई थी और अपने मायके चली गई। चार दिसंबर को पढ़ाई से संबंधित कागजात लेने ससुराल गई थी। आरोप है कि इस दौरान पति नीरज चौधरी, ससुर ओरी चौधरी, सास अमरी देवी, ननद रिमा चौधरी ने दहेज की मांग को लेकर पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी कंचन राय ने बताया कि ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद