फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, बढ़ गए वायरल फीवर के मरीज

Sat, 17 Feb 2018 01:00 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बदला मौसम का मिजाज, बढ़ गए वायरल फीवर के मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को जिला अस्पताल में 600 मरीज पहुंचे थे, लेकिन शुक्रवार को अचानक इनकी  संख्या 800 पर पहुंच गई। इस बदलाव को डॉक्टर मौसम के बदलते मिजाज का असर मान रहे हैं। इन दिनों सर्दी, खांसी व वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल हो अथवा सीएचसी, पीएचसी हर जगह मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। मौसम का सबसे अधिक असर बूढ़े, व बच्चों पर हो रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया है। 
विज्ञापन


 जिला अस्पताल में शुक्रवार को सुबह के समय पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की काफी भीड़ रही। मरीजों के तीमारदार व खुद मरीज भी पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगे रहे। अधिकांश मरीज वायरल बुखार तथा सर्दी-खांसी के थे। सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों ने बताया कि इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसा मौसम बदलने की वजह से हो रहा है।  बडहरा गांव के रामनरेश को कई दिनों से खांसी आ रही थी। शुक्रवार को वह अस्पताल पहुंचे। चेहरी गांव के आशीष को वायरल फीवर हुआ था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें