फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गेहूं खरीदने खेत तक पहुंचेगा मोबाइल केंद्र

Mon, 17 Mar 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आज से जनपद में निर्धारित 166 क्रय केंद्रों पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक किसान फसल बेच सकेंगे। इस बार किसान अपने खेत से ही उपज बेच सकेंगे। इसके लिए तीन मोबाइल केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गेहूं बेचने के लिए 13000 किसानों ने पंजीकरण कराया है। सोमवार से सभी केंद्रों पर सरकारी दर पर गेहूं की खरीद शुरू हाे जाएगा। किसानों को राहत देने के लिए तीन मोबाइल सेंटर भी बनाए गए हैं। इससे किसानों को क्रय केंद्रों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह अपनी फसल खेत से ही बेच सकेंगे। उनके खेत तक मोबाइल क्रय केंद्र पहुंच जाएगा।
इसके लिए उन्हें पहले की तरह पंजीयन कराना पड़ेगा। इसके लिए शर्त सिर्फ इतनी है कि 50 क्विंटल से अधिक फसल बिक्री के लिए एक ही स्थान पर होनी चाहिए। 50 क्विंटल सिर्फ एक किसान अथवा दो किसानों की भी हो सकती है। इसका फायदा उन किसानों को मिलेगा जो बटाई पर खेती करते हैं और उपज कि बिक्री अपने साथ कास्तकार का भी जिम्मा संभालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें