फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा : आज उपवास करेंगे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक कर मनरेगा योजना पर चर्चा की गई। इस दौरान आंदोलन की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

मनरेगा योजना में केंद्र सरकार के बदलाव से नाराज कांग्रेस अब सड़क पर उतरने जा रही है। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा की 11 जनवरी को गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास, 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जन जागरण अभियान, 30 जनवरी को गांधी शहादत दिवस पर वार्ड स्तर पर धरना, 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तर पर ज्ञापन, 7 से 15 फरवरी तक विधानसभा घेराव और 16 से 26 फरवरी तक केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बड़े पैमाने पर आयोजित की जाएंगी रैलियां।
विजय सिंह ने कहा कि वर्ष 2005 में यूपीए सरकार ने मनरेगा कानून बनाकर गरीबों, खेतिहर मजदूरों और औद्योगिक श्रमिकों को रोजगार का कानूनी हक दिया। योजना में केंद्र सरकार 90 प्रतिशत और राज्य सरकारें 10 प्रतिशत हिस्सा वहन करती थीं।
विज्ञापन

यह केवल योजना नहीं बल्कि मजदूरों का मौलिक अधिकार था, जिसमें काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान भी था।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सत्ता संभालने के बाद मनरेगा को लगातार कमजोर किया।
बजट घटाया गया और अब महात्मा गांधी के नाम वाली योजना का नाम बदलकर केंद्र का हिस्सा घटाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया, जबकि राज्य सरकारों पर 40 प्रतिशत बोझ थोप दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा, जयप्रकाश लाल, कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें