महराजगंज। कड़कड़ाती ठंड में इलेक्ट्रिक जेल बैग गर्माहट के लिए बुजुर्गों का सहारा बना है। हाथ-पैर गर्म रखने के साथ लगभग आधे घंटे तक सिंकाई की सुविधा देने वाले इस बैग की जबरदस्त डिमांड देखी जा रही है। बैग की कीमत 200 रुपये है।
इलेक्ट्रिक जेल बैग एक तरह से चार्जिंग बैग है। यह एक बार में लगभग पांच मिनट तक चार्ज होकर सिंकाई की सुविधा दे रहा है। मेडिकल स्टोर्स पर इसकी काफी मांग है। मेडिकल कारोबारी संदीप ने बताया कि महज 10 मिनट में यह जेल बैग खूब हीट हो जाता है।
बुजुर्ग, महिलाएं इसे हाथ-पैर गर्म रखने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। बैग 40 से 45 मिनट तक खूब गर्म रह रहा है। क्वालिटी के हिसाब से दाम में कुछ अंतर भी है। अच्छी क्वालिटी का बैग 200 रुपये तक में बिक रहा है। बैग को सामान्य तापमान में आने में लगभग तीन से चार घंटे लगते है।