फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। सामाजिक मूल्यों को बनाए रखना हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर है। समाज की पहचान केवल उसकी समृद्धि और विकास से नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सहयोग, सम्मान और संस्कारों से होती है। ये बातें सोमवार को सोनबरसा स्थित एक मैरिज हॉल में संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामाजिक मूल्यों और संस्कारों को सहेजना सभी की जिम्मेदारी है। आपसी सहयोग और सद्भाव से ही मजबूत समाज का निर्माण होता है। इस दौरान उन्होंने समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनू मौर्य ने की जबकि संचालन भीमसेन गौतम ने किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार मौर्य, मनोहर प्रजापति, डॉ. रितेश, पप्पू कुमार, कमलेश कुमार, मुरलीधर प्रजापति, अर्जुन, मोहनलाल, महेश मौर्य, रामभवन, दयानंद राव, राजू प्रजापति लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें