फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्राॅली से गिरा डीजे, चार बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर उपाध्याय गांव में सोमवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। डीजे लदी ट्राॅली पेड़ की डाल से टकरा गई, जिससे डीजे पीछे की ओर नीचे गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से चार बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव में दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हुआ। घायल बच्चों की पहचान शिखा (6), लड्डू (8), परी और गरिमा के रूप में हुई। सभी को सीएचसी परतावल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें