फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वनटांगिया गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विधायक ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
वनटांगिया गांवों की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक ने डीएम व डीएफओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। वनटांगिया गांवों की समस्याओं के समाधान को लेकर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने मंगलवार को जिलाधिकारी एवं प्रभागीय वन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वनटांगिया क्षेत्रों में लंबे समय से लंबित विकास एवं राजस्व संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की।



विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने उसरहवा बीट, हथियाहवा, बलुआहिया तथा चेतरा गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने का अनुरोध किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि चकबंदी न होने से ग्रामीणों को भूमि संबंधी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यदि चकबंदी होती है तो भूमि का स्पष्ट निर्धारण होगा और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

साथ ही विधायक ने फुरसतपुर बाजार में जर्जर सड़क की समस्या उठाते हुए वहां सीसी रोड निर्माण कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि खराब सड़क के कारण स्थानीय व्यापारियों, ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी होती है, जबकि बरसात के दिनों में आवागमन और अधिक कठिन हो जाता है।
विज्ञापन




जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश सरकार वनटांगिया गांवों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन अब भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। बारिश के मौसम में कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट जाता है, जिससे बीमार लोगों को समय पर उपचार के लिए अस्पताल तक पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि वनटांगिया क्षेत्र के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सड़क, राजस्व और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें