फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आठ विधाओं में आयोजित की जाएगी विधायक खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सांसद खेल स्पर्धा की तरह अब विधायक खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया जाएगा। शासन स्तर से जिला युवा कल्याण विभाग व क्रीड़ा विभाग को युवाओं से पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा की तरह अब जनपद स्तर पर विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कराया जाएगा। आयोजन के लिए संबंधित क्षेत्र का सबसे बड़ा विकास खंड चुना जाएगा। विधायक खेल स्पर्धा आठ विधाओं एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वालीबॉल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जूडो और बैडमिंटन में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु वर्ग के महिला, बालिका, पुरुष और बालक खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों का पंजीकरण युवा साथी पोर्टल पर किया जा रहा है। इच्छुक खिलाड़ी पोर्टल पर उपलब्ध विधायक खेल स्पर्धा पंजीयन टैब में जाकर अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। पंजीकरण के दौरान जन्मतिथि, प्रमाणपत्र और आधार कार्ड अपलोड करना आवश्यक है।
विज्ञापन

विधायक खेल स्पर्धा आयोजन की अनुमति शासन स्तर से मिली है। पंजीयन कराकर युवाओं को जोड़ने के लिए जिला क्रीड़ा विभाग व जिला युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-अनुराज जैन, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें