फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झाड़ू लगाकर विधायक और डीएम ने स्वच्छता पखवाड़ा का किया शुभारंभ

Tue, 17 Sep 2024 09:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्वच्छता ही सेवा है। 2024 पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को महराजगंज बस स्टेशन से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ विधायक नौतनवा और जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने झाड़ू लगाकर किया। अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

इस वर्ष लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता के ध्येय वाक्य के साथ वृहद स्वच्छता अभियान ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है। सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन, स्वच्छता शपथ, दौड़, रैलियां, मानव श्रृंखला, प्रभात फेरी आदि जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्वच्छता की भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्वच्छता ही सेवा 2024 योजनाओं की घोषणा, स्वच्छ भारत के लिए सार्वजनिक भागीदारी, जागरुकता और अन्य गतिविधियां भी आयोजित होंगी।
बस स्टेशन पर सफाई के उपरांत विधायक नौतनवा द्वारा जीएसवीएस इंटर कॉलेज में चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन और उपस्थित लोगों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। विधायक नौतनवा ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 05 लाभार्थियों को आवास की चाबी भी प्रदान की गई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अगले 15 दिनों तक विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में अध्यक्ष नगर पालिका महराजगंज डॉ. पुष्पलता मंगल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, एसडीएम सदर रमेश कुमार, पूर्व भाजपा अध्यक्ष परदेशी रविदास, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका कृष्ण गोपाल जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें