फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बच्चों का होमोग्लोबिन टेस्ट कराएं : डीएम

Tue, 17 Sep 2024 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने वीएचएसएनडी को नियमित तौर पर आयोजित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों के लिए आयोजित बेस लाइन सर्वे के आधार पर उनके लिए पोषक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बच्चों का होमोग्लोबिन टेस्ट करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रति माह बच्चों के पोषण की रिपोर्ट तैयार करने और उसके अनुरूप आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में आनंदनगर नगर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बर्तन उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम फरेंदा को निर्देशित किया। उन्होंने डीएसओ को कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं है, वहां डीपीओ से समन्वय करते हुए गैस सिलिंडर उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी डीपीओ और सभी सीडीपीओ को आकस्मिक रूप में सैम/मैम बच्चों की रिपोर्ट का भौतिक परीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, डीसी एनआरएलएम बीबी सिंह, डीपीओ दुर्गेश कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें