फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विधायक ने लगाया सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार, एक्सईएन बोले सब ठीक है

Wed, 13 Nov 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भाजपा के सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने सिंदुरिया से सिसवा मार्ग का निर्माण में मानक की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है। वहीं लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन की नजर में निर्माण ठीक हो रहा है। शिकायत के बारे में जानकारी नहीं होने की बात भी कही।
विज्ञापन

उधर, सदर विधायक ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग लखनऊ से शिकायत के बाद जिलाधिकारी को पत्र देकर जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
सदर विधायक के अनुसार, सिंदुरिया सिसवा मार्ग के निर्माण ठीक से नहीं हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के मिलीभगत से सड़क निर्माण में व्यापक धांधली और भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सरकार के धन का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

सड़क निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाई गईं, घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इसके कारण सड़क जल्द खराब हो जाएगी। इसकी शिकायत प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग लखनऊ और जिलाधिकारी महाराजगंज से की। स्थानीय स्तर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से कई बार मौखिक और दूरभाष से शिकायत की, लेकिन विभाग की लापरवाही और उदासीनता के कारण उच्चाधिकारियों से शिकायत करनी पड़ी। जरूरत पड़ी तो सीएम से भी शिकायत करूंगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पहले हुई शिकायतों को संज्ञान में नहीं लिया। क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें