फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिशन शक्ति फेज-5.0 को मिली गति

विज्ञापन
मिशन श​क्ति-5 के तहत निकाली महिला पुलिस की बाइक रैली- पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार की महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने वाली मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत पुलिस लाइंस से महिला पुलिस बाइक रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181, 1076, 1098) और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति फेज-5.0 का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। बस्ती पुलिस इस अभियान के तहत एंटी-रोमियो दस्तों का गठन कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करेगी तथा स्कूल, कॉलेज और गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करेगी। रैली में सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें